
*मंडल रेल प्रबंधक दानापुर ने किया अमृत भारत स्टेशन दिलदारनगर का निरीक्षण , किया विकास कार्यों की समीक्षा, व्यापार मंडल के दिनेश अकेला ने दिया दस सूत्रीय ज्ञापन**

GRNews Network editor in chief ved Parkash Srivastava
दिलदारनगर गाज़ीपुर के प्रबंधक विनोद कुमार ने गत बुधवार को दिलदारनगर रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का निरीक्षण किया स्टेशन पर पेयजल की खराब व्यवस्था से डीआरएम नाराज दिखे और उन्होंने बक्सर हेल्थ इंस्पेक्टर इंस्पेक्टर को फटकार लगाई । अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 21 करोड़ 16 लाख की लागत से हो रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की और संबंधित विभाग के अधिकारियों से विस्तृत विस्तृत जानकारी प्राप्त की मंडल रेल प्रबंधक ने जहा एक तरफअमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत बन रहे भवनों को पुराने पुल से जोड़ने वही प्लेटफॉर्म नंबर5 के पीछे सड़क का विस्तार का भी निदेश दिया।डीआरएम के स्टेशन पहुंचने पर स्टेशन मैनेजर दीपक श्रीवास्तव ने स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान आल इंडिया व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष दिनेश अकेला ने 10सूत्रीय ज्ञापन दिया ज्ञापन मेंताड़ी घाट ट्रेन को गाजीपुरसीटी तक चलाने वंदे भारत ट्रेन के सहित अन्य प्रमुख ट्रेनों के ठहराव तथा स्टेशन पर टायलेट की व्यवस्था करने सहित अमृत भारत स्टेशन के मानक के तहत यात्री सुविधाओं के दिए जाने की मांग की। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

















