
*प्रेस वार्ता में प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने प्रदेश सरकार की 8वर्ष उपलब्धियां गिनाई**

GRNews Network editor in chief ved Prakash shrivtastav
*उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा सुरक्षा और सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया मंत्री रविंद्र जायसवाल ने। ***गाज़ीपुर 25. मार्च उत्तर प्रदेश सरकार की *‘सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति’* के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर केन्द्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी एवं मेले का उद्घाटन माननीय मुख्य अतिथि श्री रवीन्द्र जायसवाल मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) द्वारा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर की उपस्थिति में ऑडिटोरियम हाल, जनपद गाजीपुर में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय द्वारा यू0पी0 – भारत का ग्रोथ इंजन पुलिस विभाग जनपद गाजीपुर पर पत्रकार वार्ता की गई एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किये गये सराहनीय कार्यों का वर्णन किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, एसडीएम सदर व भाजपा के अन्य पदाधिकारीगण आदि उपस्थित थे ।
*सादर*
*पुलिस अधीक्षक*
*जनपद गाजीपुर*










