
महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र द्वारा पुलिस लाइंस गाजीपुर में मध्यस्थता के माध्यम से अलग हुए 05 परिवारों की कराई गई विदाई ।**

*GR News network editor in chief ved Prakash shrivtastav
गाज़ीपुर ।पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में आज दिनांक *23.03.2025* को परिवार परामर्श केन्द्र गाजीपुर में पति-पत्नी के विवाद से सम्बन्धित कुल 28 प्रकरण को सुना गया, जिसमें काफी समय से विवादित चल रहा 05 प्रकरण में दोनो पक्षो को बैठाकर मध्यस्थता के माध्यम से बिना किसी दबाव के राजी खुशी से गिले शिकवे भुलाकर विदाई करायी गयी । 08 पारिवारिक विवाद में कुशलता प्रकट होने के बाद पत्रावली बंद कर दी गई, 04 प्रकरण में विधिक सुझाव देते हुए पत्रावली बंद कर दी गई । शेष प्रकरण में अभी मध्यस्थता न होने के कारण अगली तिथि निर्धारित की गई । इन सभी प्रकरण के निस्तारण में विक्रमादित्य मिश्र ,वीरेंद्र नाथ राम ,कमरूद्दीन, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी शशि सिंह उप निरीक्षक शशिधर मिश्रा महिला आरक्षी संध्या आरक्षी शिव शंकर यादव महिला होमगार्ड उर्मिला गिरी आदि लोग प्रमुख थे।
*पुलिस मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*








