*वर्तमान सरकार से जनता ऊब चुकी है आने वाला समय कांग्रेस का होगा —श्याम नारायण सिंह कुशवाहा*

G R News
गाजीपुर ।भदौरा कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया इस अवसर पर अपने संबोधन में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश सचिव श्याम नारायण सिंह कुशवाहा ने कहा कि केंद्र की एवं प्रदेश की वर्तमान सरकार से गरीब किसान मजदूर मजलूम सब परेशान है आने वाला समय कांग्रेस का समय होगा ।बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष सुदामा यादव, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष युसूफ कराडा ,मंजूर कुरैशी रामविलास कुशवाह ,अशोक कुमार, प्रभाकर पांडे आदि लोग उपस्थित रहे









