♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

नंन्दगंज: पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण*

GR News Brodecost editor in chief ved Prakash shrivtastav
नंन्दगंज। पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय बरहपुर शिक्षा क्षेत्र-देवकली का जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने स्थलीय निरीक्षण किया । उक्त निरीक्षण में मुख्य रूप से पीएम श्री विद्यालयो में हो रहे अतिरिक्त कक्षा कक्ष के निर्माण व आंगनबाड़ी संचालन हेतु बाल बाटिका के कार्यो का निरीक्षण किया गया। मौके पर अतिरिक्त कक्षा कक्ष के निर्माण का कार्य लगभग 75 प्रतिशत पूर्ण हो चुका था। तथा कक्षा-कक्ष की ढलाईया, रैम्प एवं फर्श कार्य शेष बचा हुआ था। जिसको समयान्तर्गत एवं गुणवत्तापूर्ण पूर्ण कराने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया । जिलाधिकारी द्वारा पीएम श्री के अन्तर्गत संचालित हो रहे अन्य कार्यो का भी निरीक्षण किया गया। आत्मरक्षा एवं खेल कूद मद में प्राप्त धनराशि के सापेक्ष प्रधानाध्यापक द्वारा अभिलेखीकरण नही किया गया था, जिस पर जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक के साथ-साथ खण्ड शिक्षा अधिकारी देवकली को सख्त निर्देश देते हुए कहा गया कि पीएम श्री विद्यालयो में शासन द्वारा प्राप्त धनराशि का उपभोग वित्तीय नियमानुसार तथा अभिलेखीकरण का कार्य अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होने अतिरिक्त कक्षा कक्ष निर्माण में प्रयुक्त हो रही सामाग्रीयो की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए पाई गई कमियो को अविलम्ब दूर करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया की मानक के अनुसार कार्य सही नही पाई गयी तो संबंधित के उपर विभागीय कार्यवाही की जाएगी। मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव,अधिशासी अभियन्ता अमृता सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी देवकली उदयचन्द राय, जिला समन्वयक निर्माण अमित वर्मा, जिला समन्वयक अनुपम गुप्ता उपस्थित रहे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]