
महापुरुषों का अपमान, नहीं सहेगा कैथान–अरुण कुमार श्रीवास्तव ***

G R News network editor in chief ved Prakash shrivtastav
गाज़ीपुर 23मार्च को लंका मैदान में आयोजित वृहद कायस्थ समागम कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 19 मार्च को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में मुहम्मदाबाद दीवानी न्यायालय परिसर और तहसील मे स्वजातीय अधिवक्ता बन्धुओं से सम्पर्क कर इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित होने की अपील किया।
इस दौरान महासभा के मुहम्मदाबाद नगर अध्यक्ष गोविंद सिन्हा के चैम्बर में आयोजित बैठक मे जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कायस्थ समाज को एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि जरूरत है आज अपने समाज को लामबन्द होने की । समाज में दहेज जैसी व्याप्त कुरीतियों और कुप्रथाओं के खिलाफ नौजवानों को बिगुल बजाना होगा। सियासी दलों द्वारा की जा रही हमारी उपेक्षा और महापुरुषों के अपमान का हम सबको पुरजोर विरोध करने की जरूरत है। उन्होंने नौजवानों से राजनीति में सक्रिय होने का भी आह्वान किया और कहा विकास की कुंजी सत्ता के हाथों मे होती है। बिना सत्ता में भागीदारी के समाज के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती।
इस सम्पर्क कार्यक्रम एवं बैठक में मुख्य रूप से सिविल बार संघ के पुर्व अध्यक्ष वीरेंद्र नाथ श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव अरुण कुमार श्रीवास्तव, हरिनारायण श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, अरूण कुमार श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव,मनीष श्रीवास्तव, विपुल श्रीवास्तव,मोहन लाल श्रीवास्तव,विजय प्रकाश श्रीवास्तव, नरेंद्र श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे ।इस बैठक का संचालन जिला महामंत्री अरूण कुमार श्रीवास्तव ने किया।


















