लखनऊ में अधिवक्ताओं से मारपीट की विरोध में सेवराई तहसील में अधिवक्ताओं ने किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार

*GRNewsरिपोर्टर महेशानंद श्रीवास्तव**सेवराई तहसील के वकीलों ने न्यायिक कार्यों का किया
बहिष्कारः लखनऊ में वकील से मारपीट के विरोध में लिया फैसला, SDM को सौंपा ज्ञापन
सेवराई बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने लखनऊ HB में एक वकील के साथ हुई मारपीट के विरोध में प्रदर्शन किया। तहसील अध्यक्ष अय्याज खां और सचिव सुमन्त सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में वकीलों ने तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।
घटना लखनऊ के गोमती नगर थाने में हुई, जहां पुलिस ने अधिवक्ता सौरभ वर्मा के साथ मारपीट और अभद्रता की। इसके विरोध में सेवराई के वकीलों ने न्यायिक कार्यों से दूर रहने का निर्णय लिया।
अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी लोकेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए वकीलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग भी रखी।
प्रदर्शन में अशोक सिंह, दयाशंकर सिंह, उमेश सिंह, ललन प्रसाद, शाहनवाज, सुमन्त, भोला यादव, उपेंद्र, पारस, मोहन लाल चौधरी, शाहजहां, वीरेंद्र, मनोज पांडेय, उपेंद्र उपाध्याय समेत कई अधिवक्ता शामिल हुए।
















