♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

निराश्रित गोवंश संरक्षण विशेष अभियान की समीक्षा की जिलाधिकारी ने

गाजीपुर 08 नवम्बर, 2023 (सू0वि0)- निराश्रित गोवंश संरक्षण विशेष अभियान 01 नवम्बर से 31 दिसम्बर, 2023 तक अभियान के अन्तर्गत पशुपालन विभाग द्वारा संचालित निराश्रित 4000 गोवंशीय पशुओं को पकड़ कर गोआश्रय स्थल में रखने का अभियान की समीक्षा करते हुए जनपद स्तरीय अर्न्तविभागीय बैठक सायं काल में दिनांक 07 नवम्बर, 2023 को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार गाजीपुर में सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी तहसीलों में कैटिल कैचर संचालित किए जाएं, प्रत्येक दिन अभियान संचालित करके 31 दिसंबर तक लक्ष्य को पूरा करें। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित अभियान की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम का नंबर-9452287545 एवं 9415350304 पर सम्पर्क कर अवारा छुट्टा पशुओ की सूचना आम आदमी भी तत्काल दे सकते है। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्र में वास्तविक छुट्टा गोवंशीय पशुओं की अभियान चयलाकर सरक्षित किया जाय। अभियान की समाप्ति पर इस आशय का प्रमाण पत्र देना होगा कि अब क्षेत्र में कोई भी गोवंशीय पशु नही है। इस अभियान में सभी पशु चिकित्साधिकारी भी सक्रिय सहयोग करते हुए पशुओं का संरक्षण के साथ-साथ उनके इलाज, टीकाकरण, टैगिंग का शतप्रतिशत कार्य पूरा करायें। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद में लगभग 4000 निराश्रित गोवंश है, जिनको संरक्षित करने की कार्यवाही अभियान के दौरान की जा रही है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त पशुचिकित्साधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129