
आगामी त्यौहारो में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर डीएम एसपी ने किया राजकीय पैदल रूट मार्च

*GRNews Network editor in chief ved Parkash Srivastava गाज़ीपुर 18 अक्टूबर 2025(सू वि ) *धनतेरस पर्व तथा आगामी त्योहारों दीपावली, छठ पूजा* आदि के दृष्टिगत जनपद में अपराध नियंत्रण व सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ र्ज राजा ने *थाना कोतवाली* विश्वेश्वरगंज चौकी से मिश्र बाजार, लाल दरवाजा, टाऊन हाल, चीतनाथ, नखास तिराहा, एमएएच इण्टर कालेज, आलम पट्टी, रौजा आदि प्रमुख बाजारों /चौराहों मुख्य मार्गों पर *फ्लैग मार्च/पैदल गश्त* कर जनमानस को सुरक्षा का एहसास कराया गया । इसी क्रम में अधिकारी द्वय द्वारा *लंका मैदान* में लगे आतिशबाजी बाजार का भी भ्रमण किया गया तथा सुरक्षा मानदंड की जांच की गई।
तत्पश्चात उन्होंने शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने व त्यौहारों को सुरक्षित व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर *अपर पुलिस अधीक्षक नगर, उपजिलाधिकारी सदर , क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आदि अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे
…………………..
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित.








