♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पेटीएम वॉलेट एवं बैंक में हो रहे फ्रॉड के रोकथाम हेतु पुलिस महानिरीक्षक के नेतृत्व में ,कार्यशाला का आयोजन संपन्न

गाजीपुर 24 फरवरी वाराणसी, परिक्षेत्र वाराणसी के0 सत्यनारायण के निर्देशन में पेटीएम के नोडल अधिकारियों द्वारा पेटीएम वालेट /बैंक आदि से हो रहे फ्राड के संबन्ध में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें साइबर क्राइम पुलिस थाना वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी , साइबर सेल कमिश्ररेट वाराणसी, साइबर सेल जनपद – गाजीपुर, साइबर सेल जनपद- चन्दौली , साइबर सेल जनपद-जौनपुर के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।*
पेटीएम के अधिकारियों द्वारा पी.पी.टी. के माध्यम से बताया गया कि पेटीएम वालेट , पेटीएम पेमेंट बैंक कैसे काम करता है , साथ ही यह भी बताया गया कि अगर किसी पेटीएम वालेट धारक के साथ फ्राड हो जाता है तो पेटीएम के साथ कैसे समन्वय स्थापित करेंगे व क्या- क्या सूचना प्राप्त करेंगे । पेटीएम के अधिकारियों द्वारा यह भी बताया गया कि यदि किसी ग्राहक का फ्राड पैसा मर्चेंट के माध्यम से हुआ है और इसकी शिकायत जल्द किया जाए तो पैसा वापस आने की अधिक से अधिक संभावना होता है । साथ ही साथ यह भी बताया गया कि पेटीएम पेमेंट बैंक प्रत्येक व्यक्ति की के.वाई.सी. करता है और के.वाई. सी के लिए किसी भी ग्राहक को फोन नही किया जाता है ।
*कार्यशाला में निम्नलिखित पेटीएम के अधिकारीगण मौजूद रहे-*
श्री नितिन चौहान, श्री जगमोहन अग्रवाल, श्री बृजेश गुप्ता, श्री हरिओम शर्मा, श्री मोहन सिंह , श्री हरप्रीत सिंह, श्री इमरान अंसारी ।
*कार्यशाला में निम्नलिखित पुलिस के अधिकारीगण/कर्मचारीगण मौजूद रहे-*
1. नि. श्री विजय नारायण मिश्र – प्रभारी साइबर क्राइम थाना वाराणसी ।
2. नि. श्री शरद गुप्ता – प्रभारी साइबर सेल , जनपद- चंदौली ।
3. उ.नि. श्री शान्तनु सिंह – प्रभारी साइबर सेल, कमिश्नरेट वाराणसी ।
4. उ.नि. श्री सतीश कुमार सिंह – साइबर क्राइम थाना वाराणसी ।
5. उ.नि. श्री बबेश कुमार सिंह – साइबर क्राइम थाना वाराणसी ।
6. क.आ.ग्रेड -ए श्याम लाल गुप्ता , हे.का. रविकान्त जायसवाल, का. पृथ्वीराज सिंह, का, मनीष कुमार, का. दिलीप कुमार — साइबर क्राइम थाना वाराणसी ।
7. क.आ.ग्रेड – ए अशोक शर्मा, हे.का. पवन यादव साइबर सेल , जनपद- चंदौली ।
8. क.आ.ग्रेड – ए परवेज अख्तर , मनीष कुमार शर्मा साइबर सेल, कमिश्नरेट वाराणसी ।
9. क.आ.ग्रेड – ए आशीष कुमार मिश्रा, हे.का. राजकुमार, 3का. मुकेश कुमार साइबर सेल, जनपद- गाजीपुर ।
10. हे.का. ओम प्रकाश जायसवाल व हे.का. संग्राम सिंह यादव साइबर सेल, जनपद- जौनपुर।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]