5 वर्ष की उम्र मै ही रेयान खा ने कुरान शरीफ मुक्कमल कर लिया

G R News network editor in chief ved Prakash shrivtastav
गाजीपुर।कहा जाता है कि उसकी रहमत जब होती है तो सब कुछ मुमकिन हो जाता है ,इसका जीता जाग़ता उदाहरण मोहम्मद असलम खान के पोते सलाहुद्दीन खान के बेटे मोहम्मद रेयान खान ने मात्र 5 वर्ष की उम्र में कुरान शरीफ मुकम्मल कर लिया है। रेयान दिलदारनगर थाना क्षेत्र के उ सियां गांव का निवासी है वह अपनी नाना के घर बारा गांव मे रहकर पढ़ाई करता है।
इस उपलब्धि पर उनके उस्ताद हाफिज सूफियान खान ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त की है। रेयान की इस सफलता से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। समाज के कई गणमान्य लोगों ने रेयान को फूल माला पहनकर बधाई दी है।
नूरुल हसन खान, अशफाक खान, नफीस खान, इसरार खान बेचैन, अकलीम खान और तस्लीम खान ने इस मौके पर अपनी शुभकामनाएं दीं। हाफिज जाकिर साहब, नूरी साहब, इमरान खान, मुर्तुजा खान और एहसान खान ने भी रेयान की इस उपलब्धि की सराहना की।







