
थाना जमानिया पुलिस ने मु0अ0सं0 101/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम में 01 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।

**GRNews Network editor in chief ved Prakash shrivtastav
गाजीपुर।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 07.03.2025 को उ0नि0 रामकुमार दुबे मय हमराह के देखभाल क्षेत्र व अवैध शराब के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत चेकिंग संदिग्ध वाहन व व्यक्ति में मामूर थे कि मुखबिर खास की सूचना के आधार पर बिक्री हेतु बिहार ले जाते समय गायघाट तिराहा के पास से 02 पेटी देशी शराब नाजायज अभियुक्त के पास से बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–*
जिकेश कुमार पुत्र बिध्या सागर निवासी मसौढा थाना दुर्गावती जनपद कैमूर, भभुआ बिहार उम्र करीब 28 वर्ष
*बरामदगी का विवरण–* 02 पेटी ब्ल्यू लाइम देशी शराब
*आपराधिक इतिहास–* मु0अ0सं0 101/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम
*गिरफ्तार करने वाले टीम का नाम -*
1.उ0नि0 रामकुमार दुबे मय हमराह चौकी प्रभारी अभईपुर थाना जमानिया जनपद गाजीपुर ।
*पुलिस मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*








