♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

यूनियन आरसेटी गाजीपुर में दिव्यांगजनों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया, सीडी/ओ ने

GRNews Network editor in chief ved Prakash shrivtastav
गाजीपुर 4 मार्च,। 2025 (सू0वि0)-  दिव्यांगजनों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ यूनियन आरसेटी गाजीपुर उत्तर प्रदेश में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग व्यक्तियों को विभिन्न कौशलों में प्रशिक्षित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि संतोष कुमार वैश्य मुख्य विकास अधिकारी, विशिष्ट अतिथि संजय कुमार सिन्हा क्षेत्र प्रमुख, पियूष सिंह परमार अग्रणी जिला प्रबंधक यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया एवं सविता सिंह समर्पण संस्था संरक्षिका ने भाग लिया। मुख्य अतिथि  संतोष कुमार वैश्य ने कहा, यह कार्यक्रम दिव्यांग जनों को स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे वे न केवल अपने पैरों पर खड़े हो सकेंगे बल्कि समाज की मुख्यधारा में भी योगदान दे सकेंगे ।
इसी क्रम में संस्था के निदेशक संजय सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत कंप्यूटर शिक्षा, हार्पिक, फिनायल, हैण्ड वाश साबुन, सर्फ़ तथा अन्य व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किए जाएंगे। प्रशिक्षकों ने बताया कि इस पहल से दिव्यांग प्रतिभागियों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और वे अपनी उद्यमशीलता को भी विकसित कर सकेंगे ।उद्घाटन समारोह में  संजय सिन्हा क्षेत्र प्रमुख यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा प्रशिक्षुओं को बैंक द्वारा रोजगार के लिए के मुद्रा योजना, मुख्य मंत्री युवा उद्यमी के तहत ऋण दिलवाने हेतु यूनियन बैंक प्रशिक्षुओं का पुरजोर प्रयास करेगा इसका भरोसा दिया गया। सविता सिंह समर्पण संस्था संरक्षिका ने अपनी भावनाएँ साझा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम उनके जीवन में नई ऊर्जा और आशा का संचार करते हैं। कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि आने वाले दिनों में और अधिक प्रशिक्षण मॉड्यूल जोड़े जाएंगे ताकि अधिक से अधिक दिव्यांग जन लाभान्वित हो सकें।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन पियूष सिंह परमार अग्रणी जिला प्रबंधक द्वारा दिया गया। उन्होंने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम की सफलता की शुभकामनाएँ दीं। मंच संचालन संकाय मुकेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया एवं इस कार्यक्रम में कार्यालय सहायिका इल्मा नूर अन्य कार्यालय के स्ताफ उपस्थित थे ।
…………………………………………..

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]