♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*गाज़ीपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में, राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु जिला जज ने हरी दिखा कर रैली को किया रवाना**

G R News network editor in chief ved Prakash shrivtastav                  l
गाजीपुर 28 फरवरी, 2025 (सू0वि0) – राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन में दिनांक 08.03.2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु आज दिनांक 28.02.2025 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में एवं माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में एक रैली का आयोजन किया गया। रैली प्रातः 10.30 बजे जनपद न्यायालय के गेट नं0-01 से माननीय जनपद न्यायाधीश के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई।
रैली के आयोजन उपरान्त माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के द्वारा आम जनमानस को लोक अदालत में बढ-चढ़कर हिस्सा लेने एवं अपने वादों को लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित कराने हेतु संबोधित किया।
रैली में  धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शक्ति सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-01, अलख कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एस.सी.एस.टी.), राकेश कुमार-VII स्पेशल जज पाक्सो एक्ट/नोडल अधिकारी लोकअदालत गाजीपुर,  विजय कुमार-IV, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर  स्वप्न आन्नद, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती नूतन दिवेदी, सिविल जज (सि0डी0), अमित कुमार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, गाजीपुर अन्य न्यायिक अधिकारीगण, सिविल बार के अध्यक्ष एवं महासचिव, समस्त पराविधिक स्वयं सेवकगण, समस्त लीगल एड डिफेंस काउंसिल के कर्मचारीगण, पैनल लायर्स, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समस्त कर्मचारीगण एंव न्यायालय के समस्त कर्मचारीगण शामिल  हुए

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]