
हिन्दी साहित्य भारती मानव समाज के सभी क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अपने साथ जोड़कर विश्वगुरु भारत की गरिमा को गौरवान्वित करवाने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहेगी- प्रहलाद वाजपेई |*|

GR News network editor in chief ved Prakash shrivtastav
वाराणसी :- वाराणसी महानगर के कचहरी रोड स्थित अडिग सभागार में अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था हिन्दी साहित्य भारती के प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद वाजपेई के अध्यक्षा में प्रदेश महामंत्री अमरनाथ दुबे के प्रमुख संयोजन और प्रदेश मंत्री एवं काशी प्रान्त प्रभारी कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक के संचालन में काशी प्रान्त के पदाधिकारियों/ कार्यकर्ताओं का उपवेशन मुख्य अतिथि काशी हिन्दी विद्यापीठ के कुलपति डॉ.संभाजी राजाराम बाविस्कर द्वारा मां वरुणा के तैल चित्र पर माल्यार्पण के उपरान्त प्रारम्भ हुआ | उक्त अवसर पर आयोजन अध्यक्ष प्रहलाद वाजपेई ने कहा कि हिन्दी साहित्य भारती अब तक 32 देशों में अपना संगठन बना चुकी है मात्र 4 वर्ष में संसार के अनेकों देश और अपने भारत देश के विभिन्न क्षेत्रों के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने का क्रम हम सब अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रविन्द्र शुक्ल – पूर्व शिक्षा मंत्री – उत्तर प्रदेश के कुशल दिशा- निर्देशन में संभव कर पाये है | आज काशी प्रान्त के कार्यकर्ताओं का उपवेशन मानव बन जाए जग सारा के मूल उद्देश्य की भावना के साथ संपन्न हुआ है
सर्वसम्मति से काशी प्रान्त अध्यक्ष पं.प्रकाश मिश्र- ज्योतिषी,उपाध्यक्ष – डॉ.उदय शंकर भगत,महामंत्री -कवि ओमप्रकाश पाण्डेय निर्भय,संगठन महामंत्री -भजन गायक गोपाल त्रिपाठी, वाराणसी जिला अध्यक्ष- राकेशचंद्र पाठक महाकाल,महामंत्री -कवि पारस नाथ जायसवाल चिंतित बनारसी,महानगर -अध्यक्ष गंगा सहाय पाण्डेय,महानगर महामंत्री -कवि सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध, प्रयागराज जिलाध्यक्ष अमित शर्मा, सन्त रविदास नगर – भदोही जिलाध्यक्ष- संदीप कुमार बालाजी, मीरजापुर जिलाध्यक्ष- डॉ.अशोक कुमार खरे, महामंत्री- मनीष रंजन एडवोकेट,सोनभद्र जिलाध्यक्ष -पवन कुमार सिंह एडवोकेट ,गाजीपुर जिलाध्यक्ष -कवि विनय पाण्डेय बहुमुखी,जौनपुर जिलाध्यक्ष – कवयित्री सुमति श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से मनोनीत किया गया |
काशी प्रान्त के शेष जनपदों का यथा शीघ्र गठन करने का दायित्व काशी प्रान्त प्रभारी एवं अध्यक्ष को प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपा है | विशिष्ट अतिथि गोरक्ष प्रान्त डॉ.ओमप्रकाश द्विवेदी ओम् ने कहा कि हिन्दी साहित्य भारती केवल साहित्यिक रचनाकारों को ही नहीं मानव समाज के समस्त हिन्दी प्रेमियों और आचार- विचार – संस्कार प्रेमियों को संगठित करके अश्लीलता,फूहड़पन,पाश्चात्य सभ्यता के पतन के लिए हर जन- जन को जागृत करने के लिए समर्पित है जो भी मानव इस संस्था से जुड़ना चाहते हैं उनका स्वागत है |
प्रमुख संयोजक/ प्रदेश महामंत्री अमरनाथ दुबे ने कहा कि हम सब जब तक अपने आचार विचार संस्कार को ठीक नहीं करते तब तक हम सब मानव नहीं हो सकते इसके लिए हिन्दी साहित्य भारती शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सभी लोगों को जोड़कर एक सार्थक सोच, सकारात्मक पहल करने के लिए प्रयत्नशील है | आगंतुकजनों का स्वागत कवयित्री संगीता श्रीवास्तव, भजन गायक अनुज दूबे धन्यवाद आभार काशी प्रान्त अध्यक्ष पं.प्रकाश मिश्र-ज्योतिषी एवं संगठन महामंत्री-भजन गायक गोपाल त्रिपाठी ने किया ||

















