*मृतक सफाई कर्मी के घर जाकर संवेदना व्यक्त की, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने **

G R News एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
“वाराणसी। दिनांक 7 अप्रैल।, आदमपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भैसासुर घाट पर शुक्रवार की शाम सीवर साफ करने के लिए टैंक में उतरे मछोदरी निवासी सफाईकर्मी घूरेलाल की दम घुटने से मृत्यु हो गयी थी, आज शनिवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व इंडिया गठबंधन के प्रत्यासी अंजय राय ने मृतक के निवास पर पहुँच कर अपनी शोक – संवेदना व्यक्त किया एव परिजनों को हर सम्भव मदद हेतु आश्वस्त किया।
गत रविवार को प्रदेश अध्यक्ष एवं इंडिया गठबंधन प्रत्याशी अजय राय ने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर खोखला विकास जनमानस के सामने है। पूरे काशी की सीवर व्यवस्था ध्वस्त है आज इसी कारण से हमारे एक सफाईकर्मी भाई की मृत्यु हो गयी। नगर निगम सुरक्षा कवच उपलब्ध नही करा पा रहा है और बातें स्मार्ट सिटी की होती है। सरकार अपने कार्य करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था, संसाधन नहीं उपलब्ध करा पा रही है। कांग्रेस परिवार इंडिया गठबंधन के लोग मजदूर भाई स्व घूरेलाल के परिजनों के साथ खड़े है। हर सम्भव मदद किया जाएगा मृतक की भरपाई तो नही हो सकती पर यह जरूर विश्वास दिलाते है की जब कभी उनके परिजनों को मेरी जरूरत पड़ेगी मेरा दरवाजा हर सम्भव मदद के लिए खुला है क्योंकि काशी के लोग मेरे परिवार के सदस्य है। हम सरकार से मांग करते है की मृतक स्व घूरेलाल को एक करोड़ का मुआवजा व उनके परिवार में एक सरकारी नौकरी मुहैया कराया जाए क्योंकि मृतक अपने पीछे 2 बेटी व 2 बेटा छोड़ गए जिनका जीवन यापन मृतक के ऊपर ही निर्भर था ऐसे में एक करोड़ का आर्थिक मुआवजा व एक सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। मृतक के प्रति हम पुनः अपनी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि व संवेदना प्रकट करते है।
उक्त मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय संग के राघवेंद्र चौबे, प्रमोद पाण्डेय, डॉ0 राजेश गुप्ता, मनीष मोरोलिया, साजिद अंसारी, आशिष गुप्ता, आदिल सैय्यद, अजय गुप्ता, आंनद चौबे, रौशन








