♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत जागरूकता अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी तक*

*GRNews Brodcost editor in chief ved Prakash shrivtastav
गाजीपुर 03 फरवरी, 2025 (सू0वि0)- मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर जिला कुष्ठ अधिकारी डा0 राम कुमार गाजीपुर ने बताया है कि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 30 जनवरी से 13 फरवरी, 2025 तक राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण दिवस एवं स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान जनपद के समस्त ग्राम सभा/पंचायत/नगरीय वार्ड में चलाया जाना है। जिसमें कुष्ठ रोग की जानकारी हेतु जागरूकता के माध्यम से बताया जायेगा की कुष्ठ रोग क्या होता है की जानकारी देते हुए बताया कि कुष्ठ रोग माइक्रोबैक्टीरियम लैप्रो नामक रोगाणुओं से होता है यह जन्म से या पैतृक रोग नही है। इसके लक्षण जैसे शरीर के चमड़ी पर हल्के रंग का समतल या उभरा हुआ दाग जिसमें सुन्नता हो, हाथ पैर के नसाों में मोटापन, सूजन, झनझनाहट एवं हाथ-पैर के तलवे में सुन्नता हो। इसके उपचार हेतु एम0डी0टी0 दवा से रोग पूर्णतः ठीक हो जाता है, यदि रोग पहचान के तुरन्त बाद उपचार शुरू कर दिया जाय तो विकलांगता से बचा जा सकता है। उन्होने बताया कि कुष्ठ रोग है पाप नही यह कोई अभिशाप नही, दाग, चक्कता, सुन्न निशान, कुष्ठ रोग की पहचान, बहु औषधि उपचार कराये, कुष्ठ रोग से दूर भगाये, जन सहयोग की शक्ति से कुष्ठ मिटे हर बस्ती से का संकल्प लिया जाय। अधिक जानकारी हेतु कुष्ठ से विकलांग हुए रोगियों का निःशुल्क सर्जरी होता है एवं सर्जरी के उपरान्त मरीज को रू0 8000 हजार मानदेय तीन किस्तों में भी दिया जाता है। नये कुष्ठ रोगी जिसमें विकलांगता के लक्षण न हो, को आशा, ऑगनबाड़ी वर्कर या किसी अन्य व्यक्ति द्वारा जॉच हेतु सामु0/प्राथ0 स्वा0 केन्द्र/चिकित्सालय में लाने पर एवं कुष्ठ रोग की पुष्टि होने पर एक मरीज पर रू0 250.00 मानदेय और यदि ऐसे रोगी में विकलांगता पलिक्षित है, तो मानेदय रू0 200.00 दिया जायेगा।
………………………………………
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]