♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*दानापुर रेल मंडल के 100 साल पूरेः दिलदारनगर में फ्लैग मार्च निकाला, यात्री सुरक्षा पर दिया जोर

***GR News Brodecost editor in chief ved Prakash shrivtastav
दिलदारनगर।दानापुर रेल मंडल के शताब्दी वर्ष के अवसर पर दिलदारनगर स्टेशन पर विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी रेल विभागों के कर्मचारियों ने फ्लैग मार्च निकालकर यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक किया।
मंडल की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि दिलदारनगर सहित 17 स्टेशनों पर अमृत योजना के तहत विकास कार्य चल रहे हैं। मंडल हर साल करोड़ों यात्रियों को सेवाएं प्रदान करता है और यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
*शताब्दी समारोह*
रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी ने ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत यात्रियों की समस्याओं का समाधान किया। यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने और भीड़भाड़ वाली ट्रेनों से सावधान रहने की सलाह दी गई। विशेषकर महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की गई।
कार्यक्रम में आरपीएफ निरीक्षक बाल गंगाधर, स्टेशन अधिक्षक दीपक श्रीवास्तव, यातायात निरीक्षक संजय कुमार, जीआरपी चौकी प्रभारी मुन्ना लाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। समापन पर सभी रेलकर्मियों ने यात्री सुरक्षा को मजबूत बनाने और मंडल को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।
इस दौरान स्टेशन प्रबंधक दिलदारनगर रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी दिलदारनगर एवं यातायात निरीक्षक दिलदारनगर के साथ अन्य रेल कर्मचारी मौजूद थे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]