
*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गा ज़ीपुर के तत्वावधान नेताजी सुभास चंद्र बोस की जयंती मनाई गई ,माउंट लिट्रा जी स्कूल में***

*GRNews Brodcost editor in chief ved Prakash shrivtastav
गाजीपुर 24 जनवरी, 2025 (सू0वि0)- माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के तत्वावधान में छात्र-छात्राओं को जागरूक किये जाने के सम्बन्ध में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन तथा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नायक नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर माउण्ट लीटेरा जी स्कूल, गाजीपुर में किया गया। उपरोक्त शिविर के सफल आयोजन हेतु श्री विजय कुमार-प्टए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर, श्री घनश्याम लाल श्रीवास्तव जेल विजिटर/अधिवक्ता गाजीपुर, श्री रतन जी श्रीवास्तव, चीफ लीगल एड डिफेंस काउन्सिल गाजीपुर द्वारा शिविर में उपस्थित होकर मौजूद छात्र व छात्राओं को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नायक नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनके बारे में बताया गया तथा छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। बच्चों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ-साथ पॉक्सो अधिनियम, दहेज प्रतिषेध कानून 1961 के तहत दहेज लेने तथा देने वाले दोनों ही अपराधी, पति से भरण-पोषण प्राप्त करने का अधिकार आदि अन्य कानूनों के बारे में भी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर द्वारा विस्तार से समझाया गया। आयोजित शिविर में माउण्ट लीटेरा जी स्कूल के प्रबंधक श्री मोहित श्रीवास्तव व प्रधानाचार्य श्री राजेश कुनकुन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर के कर्मचारी श्री अवधेश शर्मा व अरविन्द कुशवाहा तथा पराविधिक स्वयं सेवक श्री राकेश कुमार पाण्डेय भी मौजूद रहे।







