♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

अपने ही दो मासूम बच्चों की चाकू से हत्या कर सिर धड़ से अलग करने वाली हत्यारी मां गिरफ्तार ,घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस कप्तान

जी आर न्यूज़ गाजीपुर। जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव में शनिवार को एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी माँ ने अपने ही दो मासूम बच्चों की चाकू से हत्या कर उनका सिर धड़ से अलग कर दिया। गनीमत रही कि 09 वर्षीय बच्ची परी बाल-बाल बच गयी। दिल को दहला देने वाली इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची मुकामी पुलिस ने हत्यारिन माँ को कस्टडी में ले लिया है। दोनों बच्चों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हृदयविदारक घटना की जानकारी पाकर स्वयं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। ग्राम पंचायत हमीरपुर निवासी रामबचन यादव के दो पुत्रों में अजीत यादव आर्मी में है, जो इन दिनों जम्मू में तैनात है, जबकि दूसरा बेटा अमित घर पर ही रहता है। परिवार के लोग बीती रात खाना खाकर सो गये थे। अजीत की पत्नी नीतू यादव (35) भी अपने तीन बच्चों को लेकर अपने कमरे में सोने चली गयी। इस दौरान देररात नीतू ने चाकू से वार कर अपने दोनों बच्चों हर्षित, औरव का सिर धड़ से अलग कर दिया गनीमत रही कि तीसरी बच्ची परी (09) बच गयी। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह हुई। परिजनों के मुताबिक नीतू की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। उसका 4-5 साल पहले मानसिक इलाज चल रहा था। दूसरी तरफ इस घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बच्चों के दादा रामबचन यादव एवं दादी राजमती देवी रोते-रोते बदहवास हो जा रहे हैं। एसपी के निर्देशन में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]